Mumbai Rains: मुंबई में आफत की बारिश, Orange Alert जारी,जानिए लोकल ट्रेन और ट्रैफिक का हाल

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, रत्नागिरी, और सतारा जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पुणे, रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 9:55 AM
Mumbai rains: मौसम विभाग ने ठाणे जिले के लिए रविवार तक येलो अलर्ट जारी किया है

Mumbai rains: महाराष्ट्र में पिछले 4 दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तो पानी-पानी हो गई है। तेज बारिश से जहां लोकल रफ्तार थम गई है। वहीं कई जगह जलजमाव देखने को मिला। गुरुवार को लोकल ट्रेनें रेंगती नजर आईं। मुंबई और उसके आसपास जिलो में स्कूल की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। उधर मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने आज के लिए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सतारा (Ratnagiri and Satara) जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, राज्य भर में मानसूनी बारिश की बात करें तो आज पुणे (Pune), रायगढ़ (Raigad), ठाणे (Thane) और पालघर (Palghar) जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 और 21 जुलाई को कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मुंबई में हुई बारिश से तुलसी झील ओवरफ्लो


एक अधिकारी ने बताया कि देश की आर्थिक राजधानी में गुरुवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे की अवधि में औसतन 100 मिमी बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 95.39 मिमी, 96.70 मिमी और 110.45 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। वहीं मुंबई को जल आपूर्ति के लिए 7 जलाशयों से पानी आता है। इसमें तुलसी झील भी शामिल है। इन दिनों मूसलाधार बारिश से तुलसी झील ओवरफ्लो हो गई है। वहीं मध्य मुंबई की पवई झील (Powai lake) भी फुल होने के कगार में पहुंच गई है। इसके पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता है। इस महीने के शुरुआत से BMC ने 10 फीसदी पानी की कटौती कर दी थी। ऐसे में अब मुंबईकरों को उम्मीद है कि इस कटौती से राहत मिल सकती है।

Mumbai gets 100 mm rainfall in 24 hours; शहर और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

जानिए मुंबई में हुई बारिश से लोकल ट्रेन और ट्रैफिक का हाल

मुंबई की लाइफलाइन की जाने वाली लोकल ट्रेन की सर्विस पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं मिला है। मौजूदा समय में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (Brihanmumbai Electric Supply and Transport -BEST) की बस सेवाओं के रूट डायवर्जन की भी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। आज के लिए ठाणे, रायगढ़, पुणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में भारी बारिश के चलते ठाणे और पालघर के सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट का क्या है मतलब

ग्रीन अलर्ट

ग्रीन अलर्ट का मतलब है किसी भी तरह की सलाह जारी करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, कोई मौसम संबंधी घटना हो सकती है।

येलो अलर्ट

येलो अलर्ट में खराब मौसम की स्थिति के बारे में पता चलता है। मौसम विभाग जब येलो अलर्ट जारी करता है, तो वह आपको सचेत रहने के लिए कहता है। इसके मुताबिक आपको तुरंत कोई खतरा नहीं होता है।

ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जा रहा है जब बेहद खराब मौसम की आशंका रहती है। जिससे परिवहन, रेल, सड़क और हवाई मार्ग में रुकावट आ सकती है। बिजली सप्लाई में भी दिक्कत आ सकती है।

रेड अलर्ट

रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब मौसम ज्यादा बिगड़ जाता है। इसमें भारी नुकसान होने की आशंका होती है। इस दौरान जान को भी खतरा होता है। ऐसे में रेड अलर्ट जारी होने के बाद आपको मौसम विभाग की ओर से जारी सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।