Get App

Mumbai Rains: मुंबई में आफत की बारिश, Orange Alert जारी,जानिए लोकल ट्रेन और ट्रैफिक का हाल

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, रत्नागिरी, और सतारा जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पुणे, रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 9:55 AM
Mumbai Rains: मुंबई में आफत की बारिश, Orange Alert जारी,जानिए लोकल ट्रेन और ट्रैफिक का हाल
Mumbai rains: मौसम विभाग ने ठाणे जिले के लिए रविवार तक येलो अलर्ट जारी किया है

Mumbai rains: महाराष्ट्र में पिछले 4 दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तो पानी-पानी हो गई है। तेज बारिश से जहां लोकल रफ्तार थम गई है। वहीं कई जगह जलजमाव देखने को मिला। गुरुवार को लोकल ट्रेनें रेंगती नजर आईं। मुंबई और उसके आसपास जिलो में स्कूल की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। उधर मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने आज के लिए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सतारा (Ratnagiri and Satara) जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, राज्य भर में मानसूनी बारिश की बात करें तो आज पुणे (Pune), रायगढ़ (Raigad), ठाणे (Thane) और पालघर (Palghar) जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 और 21 जुलाई को कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मुंबई में हुई बारिश से तुलसी झील ओवरफ्लो

एक अधिकारी ने बताया कि देश की आर्थिक राजधानी में गुरुवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे की अवधि में औसतन 100 मिमी बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 95.39 मिमी, 96.70 मिमी और 110.45 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। वहीं मुंबई को जल आपूर्ति के लिए 7 जलाशयों से पानी आता है। इसमें तुलसी झील भी शामिल है। इन दिनों मूसलाधार बारिश से तुलसी झील ओवरफ्लो हो गई है। वहीं मध्य मुंबई की पवई झील (Powai lake) भी फुल होने के कगार में पहुंच गई है। इसके पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता है। इस महीने के शुरुआत से BMC ने 10 फीसदी पानी की कटौती कर दी थी। ऐसे में अब मुंबईकरों को उम्मीद है कि इस कटौती से राहत मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें