Get App

PUBG गेम खेलने के लिए नाबालिग ने माँ के अकाउंट से उड़ाए 10 लाख रुपये, डांटने पर घर छोड़कर भागा

मुंबई में एक किशोर ने पबजी गेम खेलने के लिए मां के अकाउंट से 10 लाख रुपये खर्च कर दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2021 पर 10:00 AM
PUBG गेम खेलने के लिए नाबालिग ने माँ के अकाउंट से उड़ाए 10 लाख रुपये, डांटने पर घर छोड़कर भागा

पबजी और इसके जैसे अन्य कई ऑनलाइन गेम्स आजकल के युवाओं के लिए एक नशा जैसे बनता जा रहा है। उन्हें इसकी लत ऐसे लग जाती है वो कोई भी कठोर कदम उठाने के लिए तैयार रहते हैं।

कुछ ऐसी ही घटना देश की मायानगरी मुंबई से आई है। मुंबई में एक साल 16 साल के नाबालिग लड़के को पबजी की ऐसी लत लगी कि उसने अपनी मां के अकाउंट से 10 लाख रुपये साफ कर दिए। जब घर वालों ने डांटा तो वो घर छोड़कर भाग गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला हमारे पास 25 अगस्त की शाम को आया, जब माता-पिता ने बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त अगस्त को दोपहर को अंधेरी पूर्व के महाकाली गुफा के पास खोज लिया गया और उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की जांच-पड़ताल के दौरान लड़के के माता-पिता ने बतया कि टीएनजर पब जी का आदी था। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर पब जी गेम खेलते हुए उसने मां के अकाउंट से 10 लाख रुपये खर्च कर दिए। जब उसको डांट फटकार लगाई तो घर छोड़कर भाग गया।

घर छोड़कर जाते समय उसने एक चिच्ठी लिखी। जिसमें उसने लिखा कि वो घर छोड़कर जा रहा है, अब कभी वापस नहीं आएगा। जब माता-पिता ने चिट्ठी पढ़ी तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने अंधेरी के MIDC पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों और टेक्निकल एनालिसिस (technical analysis) के जरिए क्राइम ब्रांच ने लड़के को खोज निकाला और काउंसलिंग के बाद माता-पिता को सौंप दिया गया। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें