Mumbai Weather: मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आसपास के इलाकों में मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटों में मुंबई और ठाणे जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मुंबई में मंगलवार सुबह 08:30 बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत ज्यादा बारिश दर्ज की गई, शहर की औसत बारिश 88.24mm दर्ज की गई

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 7:12 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Weather: मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई (Mumbai) के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। जिन लोगों को ओरेंज अलर्ट के बारे में नहीं पता है, उन्हें बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 115.6 mm से 204.4 mm तक बारिश हो सकती है। दूसरे शब्‍दों में कहें, तो ऑरेंज अलर्ट के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसका सीधा मतलब है कि मौसम खराब हो गया और लोगों को हालात पर नजर बनाए रखने के साथ ही बाहर भी नहीं निकलना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटों में मुंबई और ठाणे जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में मंगलवार सुबह 08:30 बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत ज्यादा बारिश दर्ज की गई, शहर की औसत बारिश 88.24mm दर्ज की गई।


पिछले 24 घंटों में, सांताक्रूज में 119.9 mm, कोलाबा में 106.0 mm, दहिसर में 93 mm, राम-मंदिर में 82.5 mm, चेंबूर में 70.5 mm, विद्याविहार में 106.5 mm, बायकुला में 81 mm, सीएसएमटी में 111 mm, माटुंगा में 74 mm और सायन में बारिश 91 mm रिकार्ड दर्ज की गई।

सोमवार रात को बांद्रा, दहिसर, चेंबूर, फोर्ट, माटुंगा, बायकुला समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

IMD ने 19 जुलाई तक मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। पालघर और ठाणे जिले 20 जुलाई को उसी चेतावनी के तहत हैं, जबकि रायगढ़ 21 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर है।

मंगलवार के लिए पालघर के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया था और मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) की तरफ से बुधवार और गुरुवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया गया था।

RMC ने कहा कि अगले दो दिनों तक जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पालघर कलेक्टर गोविंद बोडके ने लोगों से घर के अंदर रहने, सतर्क रहने और नदियों और अन्य जल निकायों में नहीं जाने कि सलाह दी है।

खासतौर से, रायगढ़ जिले के माथेरान हिल स्टेशन पर सोमवार सुबह 8:30 बजे खत्म हुए 24 घंटों में 9 cm की भारी बारिश हुई। ठाणे जिले में कुल 46.4 mm बारिश दर्ज की गई।

Taj Mahal: दिल्ली के बाद अब आगरा में यमुना का रौद्र रूप, 45 साल में पहली बार पानी में डूबीं ताजमहल की दीवारें

IMD ने 19 जुलाई को कोंकण में ‘बेहद भारी’ बारिश की अलग-अलग घटनाओं की भी चेतावनी दी है, यानी एक ही दिन में 204.4 mm से अधिक बारिश होगी।

शहर में IMD के एक वैज्ञानिक ने कहा “बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो महाराष्ट्र के पास अपतटीय मानसून को मजबूत करेगा। जब ये सिस्टम 18 जुलाई के आसपास तट या अंतर्देशीय की ओर बढ़ेगी, तो मुंबई और कोंकण के आस-पास के हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।”

भारी बारिश के कारण मंगलवार को मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं। एक एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में भी खराबी की जानकारी है। कई यात्रियों ने कहा कि शहर में लोकल ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही हैं।

अगले हफ्ते मुंबई में अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप भी नहीं के बराबर रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।