भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई (Mumbai) के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। जिन लोगों को ओरेंज अलर्ट के बारे में नहीं पता है, उन्हें बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 115.6 mm से 204.4 mm तक बारिश हो सकती है। दूसरे शब्दों में कहें, तो ऑरेंज अलर्ट के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसका सीधा मतलब है कि मौसम खराब हो गया और लोगों को हालात पर नजर बनाए रखने के साथ ही बाहर भी नहीं निकलना है।
