मुंबई में धूल भरी तेज आंधी के साथ सीजन की पहली बारिश, ट्रैफिक पर भी असर

मुंबई में 13 मई को इस सीजन की पहली बारिश हुई। इसके साथ ही, यहां धूल भरी तेज आंधी चलने की भी खबर है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से ट्रैफिक ठहर गया और तूफान के दौरान यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेना पड़ा। इससे पहले मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई थी

अपडेटेड May 13, 2024 पर 4:45 PM
भारतीय मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा में कई जगहों पर छिटपुट जगहों पर बारिश की संभावना जताई थी

मुंबई में 13 मई को इस सीजन की पहली बारिश हुई। इसके साथ ही, यहां धूल भरी तेज आंधी चलने की भी खबर है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से ट्रैफिक ठहर गया और तूफान के दौरान यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेना पड़ा। इससे पहले मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई थी।

पिछले तीन दिनों से देखा जा रहा है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई है और आगे भी बारिश की संभावना बनी हुई है। ठाणे समेत कोकण के कई जिलों में बेमौसम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई थी। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जिलों में कई स्थानों पर आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।


मुंबई में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुमान में कहा गया था कि मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 24 घंटों तक आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मुंबई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया था।

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा में कई जगहों पर छिटपुट जगहों पर बारिश की संभावना जताई थी। अगले 24 घंटों में कोंकण में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नंदुरबार, धुले, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, बीड, धाराशिव, जालना, हिंगोली, परभणी, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों में बारिश की संभावना है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पुणे, सतारा, लातूर और नांदेड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।