मुंबई में 13 मई को इस सीजन की पहली बारिश हुई। इसके साथ ही, यहां धूल भरी तेज आंधी चलने की भी खबर है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से ट्रैफिक ठहर गया और तूफान के दौरान यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेना पड़ा। इससे पहले मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई थी।
