Get App

Namo Bharat Train: अब मेरठ से दिल्ली दूर नहीं... क्या है नमो भारत ट्रेन का RRTS कॉरिडोर, जानें सभी डिटेल

पिछले साल शुरू की गई RRTS केवल मेरठ और गाजियाबाद के बीच चलती थी, जो साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर और नौ स्टेशनों तक फैली थी। आज तक, नमो भारत ट्रेनों ने 50 लाख से ज्यादा यात्रियों को सर्विस प्रोवाइड की है। यह सेवा दिल्ली और आस-पास के इलाकों के बीच उपलब्ध यात्रा विकल्पों में एक नया आयाम जोड़ने के लिए तैयार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2025 पर 10:28 PM
Namo Bharat Train: अब मेरठ से दिल्ली दूर नहीं... क्या है नमो भारत ट्रेन का RRTS कॉरिडोर, जानें सभी डिटेल
Namo Bharat Train: अब मेरठ से दिल्ली दूर नहीं... क्या है नमो भारत ट्रेन का RRTS कॉरिडोर, जानें सभी डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को RRTS के दिल्ली खंड का उद्घाटन किया, जिसका मतलब है कि नमो भारत ट्रेनें अब राष्ट्रीय राजधानी में आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का 13 किलोमीटर लंबा सेक्शन अब चालू हो गया है। इसके साथ ही, नमो भारत कॉरिडोर अब दिल्ली के न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच 11 स्टेशनों के साथ 55 किलोमीटर तक फैल जाएगा।

नए उद्घाटन किए गए सेक्शन पर यात्री परिचालन रविवार शाम 5 बजे से शुरू होगा और हर 15 मिनट पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी। न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपए और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपए है। स्टैंडर्ड कोच में न्यूनतम किराया 20 रुपए से शुरू होकर एक यात्रा के लिए 150 रुपए तक है, जबकि प्रीमियम कोच में यह 30 रुपए से 225 रुपए के बीच है।

पिछले साल शुरू की गई RRTS केवल मेरठ और गाजियाबाद के बीच चलती थी, जो साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर और नौ स्टेशनों तक फैली थी। आज तक, नमो भारत ट्रेनों ने 50 लाख से ज्यादा यात्रियों को सर्विस प्रोवाइड की है। यह सेवा दिल्ली और आस-पास के इलाकों के बीच उपलब्ध यात्रा विकल्पों में एक नया आयाम जोड़ने के लिए तैयार है, खासकर उन लोगों के लिए जो परेशानी मुक्त और किफायती यात्रा चाहते हैं।

नए 13 किलोमीटर लंबे सेक्शन की खास बात-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें