National Highways: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Union Road Transport and Highways Minister) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने हर दिन 60 किमी हाइवे बनाना का लक्ष्य रखा है। गडकरी ने बताया कि फिस्कल इयर 2021-22 में कोविड-19 महामारी की वजह से भारत के हाइवे निर्माण का आंकड़ा घटकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन पर आ गया था। देश के कई हिस्सों में मानसून लंबा खिंचने से भी हाइवे बनाने के काम में सुस्ती आई।
