NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, जानिए कौन सा शहर है सबसे ज्यादा सुरक्षित, कहां हैं सबसे ज्यादा अपराध?

NCRB Crime Data: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से हाल ही में वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में देश का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता भारत का सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। इसके बाद पुणे और हैदराबाद हैं

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 2:09 PM
NCRB Crime Data: NCRB की र‍िपोर्ट में देश के महानगरों में से कोलकाता को सबसे सेफ स‍िटी घोष‍ित कि‍या गया है।

NCRB Crime Data: देश में सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है और कहां सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। इस बारे में आपकी जानने की जिज्ञासा बढ़ गई होगी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि देश का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता भारत का सबसे सुरक्षित शहर है। इसी के साथ कोलकाता को लगातार तीसरे साल सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है। जहां प्रति लाख जनसंख्या पर सबसे कम अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली और मुंबई जैसे महानगर इस लिस्ट में काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

NCRB की र‍िपोर्ट में देश के 19 महानगरों में से कोलकाता मेट्रोपोल‍िट‍िन स‍िटी में प‍िछले साल सबसे कम अपराध दर्ज हुए हैं। ऐसे में इसे टॉप पर रखा गया है। यह अपराध संख्‍या प्रत‍ि लाख जनसंख्‍या के आधार पर दिखाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में भारत के 19 महानगर शहरों में से दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध दर्ज किए गए हैं।

जानिए किस शहर में सबसे कम अपराध


NCRB आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में 2022 में प्रति लाख लोगों पर संज्ञानात्‍मक अपराध (cognisable offences) के 86.5 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पुणे (280.7) और हैदराबाद (299.2) का स्थान रहा। संज्ञेय अपराध वह है, जिसपर भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code -IPC) और विशेष और स्थानीय नियम (Special and Local Laws) के तहत मामला दर्ज किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, कोलाकाता में साल 2021 में प्रति लाख आबादी पर 103.4 संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया था। वहीं पुणे में 256.8 और हैदराबाद में 259.9 संज्ञेय अपराध दर्ज हुआ था। यह रैंकिग 20 लाख आबादी वाले19 शहरों की तुलना करने के बाद जारी की गई।

चेन्नई की तबाही पर डेविड वॉर्नर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, लोगों से लगाई मदद की गुहार

कोलकाता में बढ़ा महिला अपराध

रिपोर्ट में बताया गया कि कोलकाता में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में बढ़ोतरी हुई है। जहां साल 2021 में 1,783 मामले थे तो वहीं 2022 में यह बढ़कर 1,890 हो गए। कोलकाता में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर प्रति लाख जनसंख्या पर 27.1 थी, जो कोयंबटूर की 12.9 और चेन्नई की 17.1 से अधिक थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।