भारत में ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के दो दिनों के स्ट्रीमफेस्ट (Netflix StreamFest) को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। नेटफ्लिक्स के इस ऑफर का लाभ लेने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाने कारण यूजर्स को StreamFest is at capacity का मैसेज दिखाई दे रहा है वे और वे फ्री में Netflix का आनंद नहीं उठा पा रहे हैं। अगर आपको भी यह मैसेज मिल रहा है तो निराश नहीं हों, Netflix बाद में आपको दो दिनों के लिए फ्री में मनपसंद मूवीज और वेब शो देखने का मौका देगी। इस संबंध में Netflix ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
Netflix ने ट्वीट किया, StreamFest को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिलने के कारण यूजर्स को StreamFest is at capacity का मैसेज दिखाई दे रहा है। अगर आपको ऐसा मैसेज दिखाई दे रहा है तो Netflix.com/StreamFest पर आप हमें अपना ईमेल आईडी और फोन नंबर दें, हम आपको इसी सप्ताह बता देंगे कि कब आप 2 दिन फ्री में Netflix का आनंद उठा सकेंगे।
आपको बता दें कि भारत में 5 और 6 दिसंबर को Netflix ने स्ट्रीमफेस्ट का आयोजन किया है। इस दौरान नेटफ्लिक्स के नॉन-सब्सक्राइबर भी फ्री में Netflix को लॉगइन कर सकेंगे और फ्री में अपनी पसंदीदा मूवीज और वेब सीरीज का आनंद उठा सकेगें। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यूजर्स को इसके लए डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। Netflix ने भारतीय यूजर्स को यह तोहफा 48 घंटे के लिए दिया है। StreamFest ऑफर को 4 दिसंबर की रात 12.01 बजे से शुरू किया गया जो 6 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक जारी रहेगा।
SD में वीडियो देख सकेंगे
हालांकि, इस ऑपर के तहत यूजर स्टैंडर्ड डेफिनिशन स्ट्रीमिंग (SD) में वीडियो देख सकेंगे। वे HD वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद नहीं ले पाएंगे। आपको बता दें कि Netflix के फ्री वीकेंड का ऐलान अक्टूबर में इसके चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Greg Peter ने किया था। उन्होंने कहा था कि यूजर को मुफ्त Netflix देखने के लिए पेमेंट कार्ड नहीं अटैच करना होगा। हालांकि, इसके लिए यूजर को अपनी ईमेल आईडी, फोन नंबर और पासवर्ड के जरिये Netflix पर साइन-अप करना होगा।
ऐसे दो दिन फ्री में देखें Netflix
मुफ्त में Netflix का आनंद उठाने का लिए यूजर्स को Netflix.com/StreamFest पर विजिट करना होगा। इसके लिए Netflix का एंड्रॉयड ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर साइन इन या पहले से अकाउंट नहीं है तो यूजर इसके लिए साइन अप कर सकते हैं। इस दौरान Netflix अकाउंट से स्मार्टफोन, टीवी, iOs डिवाइस, गेमिंग कंसोल को कनेक्ट कर सकते हैं और पसंदीदा कंटेंट देख सकते हैं। इसे स्मार्टफोन से टीवी में भी कास्ट भी किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को अपना ईमेल आईडी, फोन नंबर और पासवर्ड देना होगा।
इस वजह से Netflix यह ऑफर लेकर आई
भारत में Netflix का प्रदर्शन गिरता जा रहा है। वह सबसे भरोसेमंद ओटीटी प्लेफॉर्म के मामले में भारत में तीसरे पायदान पर लुढ़क गई है। हर साल सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स का विश्लेषण करने वाली वेबसाइट टीआरए (TRA) ने वर्ष 2020 की सूची में भारत में Netflix को तीसरे स्थान पर रखा है। ZEE5 और एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) पहले और दूसरे नंबर पर हैं। टीआरए की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भरोसेमंद ओटीटी प्लेटफॉर्म के मामले में ZEE5 ने सालों पुराने नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो को पछाड़ दिया है। भारत में अपनी घटती लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या बढ़ाने के मकसद से Netflix ने यूजर्स को यह सुविधा दी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
