Get App

लोकसभा में पेश हुआ इमिग्रेशन और फॉरनर्स बिल 2025, भारत में बिना वीजा-पासपोर्ट एंट्री पर मिलेगी कड़ी सजा

भारत सरकार द्वारा इमिग्रेशन और फॉरनर्स बिल 2025 लाने का मकसद देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है। इमिग्रेशन प्रोसेस पर सरकार पूरी तरह से नियंत्रण रखेगी और विदेशियों की तरफ से अब नियमों कानूनों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 6:15 PM
लोकसभा में पेश हुआ इमिग्रेशन और फॉरनर्स बिल 2025, भारत में बिना वीजा-पासपोर्ट एंट्री पर मिलेगी कड़ी सजा
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में इमिग्रेशन और फॉरनर्स बिल 2025 पेश किया।

India Immigration System :  गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में इमिग्रेशन और फॉरनर्स बिल 2025 पेश किया। इस कानून का मकसद भारत में आने-जाने और रहने से जुड़े नियमों को स्पष्ट और सख्त बनाना है। अगर राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई खतरा महसूस हुआ, तो सरकार किसी भी विदेशी नागरिक को भारत में प्रवेश देने से मना कर सकती है।

लोकसभा में गृह राज्य मंत्री ने कहा, 'देश की उन्नति देश की प्रभुता और शांति भी सरकार की जिम्मेदारी है। ये बिल हम किसी को रोकने के लिए नहीं ला रहे हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पर आए लेकिन हमारे देश का जो कानून है उसका पालन जरूर करें।

क्या है नए बिल में

इस नए बिल के मुताबिक, भारत में आने के लिए किसी भी विदेशी के पास 'वैध पासपोर्ट और वीज़ा' होना अनिवार्य होगा। अगर कोई शख्स बिना परमिट के भारत में घुसता है, अवैध रूप से ज्यादा समय तक ठहरता है या जाली दस्तावेज़ इस्तेमाल करता है, तो उसे सख्त सजा मिलेगी। जो भी विदेशी, भारत आएंगे, उन्हें अराइवल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा, नाम बदलने, एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने और संरक्षित इलाकों में घूमने पर भी पाबंदियां लगाई जाएंगी। यह नया कानून भारत की सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें