Get App

NSA अजीत डोभाल के ऑफिस की आतंकियों ने की रेकी! डोभाल के घर-ऑफिस में सुरक्षा बढ़ी

जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकी ने खुलासा किया है कि उसने पटेल भवन सहित राजधानी के कई दूसरी अहम जगहों की रेकी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2021 पर 3:56 PM
NSA अजीत डोभाल के ऑफिस की आतंकियों ने की रेकी! डोभाल के घर-ऑफिस में सुरक्षा बढ़ी

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) के घर और दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के गिरफ्तार एक आतंकी ने खुलासा किया था कि उसने पटेल भवन सहित राजधानी के कई दूसरी अहम जगहों की रेकी की थी। पटेल भवन में ही डोभाल का ऑफिस है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने यह भी बताया कि ये सब वह पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर के कहने पर कर रहा है।

2016 के उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट अटैक के बाद से ही डोभाल पाकिस्तान के आतंकी ग्रुप के निशाने पर हैं। डोभाल, भारत के सबसे सुरक्षित लोगों में से एक हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नाम जाहिर ना करने की शर्त पर एक शख्स ने बताया कि NSA पर हमला होने की आशंका के बारे में सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय को बता दिया गया है।

दिल्ली और श्रीनगर के अधिकारियों ने डोभाल के ऑफिस की रेकी करने के वीडियो के बारे में बताया है। 6 फरवरी को शोपियां के हिदायत-उल्लाह मलिक को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में ये जानकारी मिली है।

मलिक के खिलाफ जम्मू में एक FIR दर्ज की गई है। मलिक जैश के फ्रंट ग्रुप लशकर-ए-मुस्तफा का चीफ है। उसे अनंतनाग से गिरफ्तार किया गया था।

HT के मुताबिक, मलिक ने ही मई 2020 में एक आत्मघाती हमले के लिए हंयूडई सेट्रो मुहैया कराई थी। उसने यह भी खुलासा किया कि इरफान ठोकार, उमर मुस्ताक़ और रईस मुस्तफा ने ही नवंबर 2020 में J&K बैंक के कैश वैन से 60 लाख रुपए लूटा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें