Get App

Nuh Violence: गुरुग्राम-फरीदाबाद तक फैली नूंह हिंसा की आग! 3 की मौत, स्कूल और इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

Haryana Violence Updates: हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान हुई झड़प में होमगार्ड के दो जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कई कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं। नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू की गई है। इन जगहों पर स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं

Akhileshअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 10:22 AM
Nuh Violence: गुरुग्राम-फरीदाबाद तक फैली नूंह हिंसा की आग! 3 की मौत, स्कूल और इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू
Haryana Violence Updates: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना में भी हिंसा भड़क गई है

Haryana Violence Live Updates: हरियाणा के नूंह (Nuh Violence) जिले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान हुई झड़प में होमगार्ड के दो जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कई कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं। जैसे ही जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़की इंटरनेट सेवाएं अस्थाई तौर पर निलंबित कर दी गईं और धारा 144 लागू कर दी गई। नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू की गई है। इन जगहों पर स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से एक हफ्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 20 कंपनियां मांगी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जुलूस को रोकने की कोशिश कर कारों में आग लगा दी। इस दौरान होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय हरियाणा में केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां भेज रहा है। हिंसा ग्रसित जिले के संवेदनशील इलाकों में इन्हें तैनात किया जाएगा।

गुरुग्राम तक फैली हिंसा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना में भी हिंसा भड़क गई है। मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही निकटवर्ती गुरुग्राम जिले के सोहना में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क पर घंटों तक आवागमन को बाधित रखा। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इनमें श्रद्धालु और वे लोग शामिल थे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान वहां शरण ली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें