Haryana Violence: नूंह में धार्मिक जुलूस के दौरान भारी हिंसा! आगजनी और पथराव के बाद इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

Haryana Violence: हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किए जाने के बाद बवाल शुरू हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसा के दौरान कई लोगों के घायल होने और गाड़ियों में आग लगाए जाने के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 7:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Haryana Violence: इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है

Haryana Violence: हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह (Nuh) में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किए जाने के बाद बवाल शुरू हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अन्य क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक ग्रुप ने रोका और पथराव करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल एक या दो कारों में आग भी लगा दी गई।

इंटरनेट बंद, धारा-144 लागू

विश्व हिंदू परिषद की रैली के दौरान प्रमुख गौरक्षक और बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर की कथित उपस्थिति के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया, जो राजस्थान में दो लोगों की हत्या के लिए वांछित है। News18 की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी उपस्थिति से एक समुदाय के सदस्यों में गुस्सा भड़क गया।


खबरों के मुताबिक, शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद नूंह शहर के पास गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़पों के दौरान कई लोगों के घायल होने और गाड़ियों में आग लगाए जाने के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। नूंह जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई है।

कैसे शुरू हुआ हिंसा?

खबरों के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया। पुलिस के अनुसार, बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक ग्रुप ने रोका और पथराव करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल कुछ कारों में आग भी लगा दी गई।  जलाभिषेक यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात गई थी।

पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन निर्धारित संख्या अभी नहीं बताई है। कुछ दावों के मुताबिक, झड़प की वजह बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक कथित आपत्तिजनक वीडियो था। नूंह के थाना प्रभारी हुकम सिंह ने कहा कि इलाके में हालात स्थिर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बवाल के बाद शोभा यात्रा में शामिल होने आए करीब 2,500 लोग नल्हड़ मंदिर में फंसे हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।