Omicron Variant: जम्मू-कश्मीर में विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य

जम्मू आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन करने के लिए 6 होटलों की पहचान की जा चुकी है

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोरोना वायरस का नया वेरिएंट Omicron भारत में भी दस्तक दे चुका है

Omicron Covid Variant: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए अपने दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य होगा। विदेश से जम्मू आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन करने के लिए 6 होटलों की पहचान की जा चुकी है।

Omicron Variant: बेंगलुरु में ओमीक्रोन मरीज के संपर्क में आने वाले 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपने दिशानिर्देशों में संशोधन किया है, जिसमें जोखिम वाले देशों और बाकी अन्य से आने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस शामिल हैं। जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आगमन से पहले अनिवार्य 72-घंटे तक का टेस्ट रिपोर्ट के अलावा, उन्हें अतिरिक्त आरटी-पीसीआर टेस्ट करने की आवश्यकता होगी।


भारत में ओमीक्रोन ने दी दस्तक

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) भारत में भी दस्तक दे चुका है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के दो मामले कर्नाटक में सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मरीजों की उम्र 66 वर्ष और 46 वर्ष है, जिनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि उनमें गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिला है। ओमीक्रोन 46 साल के भारतीय और 66 साल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक में पाया गया है। दोनों ही मरीजों को वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी थी।

Winter Session: कोरोना को लेकर सांसदों ने लोकसभा में की आधी रात तक मैराथन बहस, विपक्ष ने सरकार को घेर

अधिकारी ने कहा कि भारतीय सार्स-कोवी-2 जीनोमिक्स कंर्सोटियम (इन्साकॉग) के नेटवर्क के जरिए ओमीक्रोन के दो मामलों का पता लगाया गया है। साथ ही, इन दोनों के संपर्क में आए सभी लोगों का समय पर पता लगा लिया गया और उनकी जांच की जा रही। उन्होंने कहा कि हमें ओमीक्रोन के मामले सामने आने पर दहशत में आने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। कोविड से जुड़े नियमों का अनुपालन करें और भीड़ में जाने से बचें। कोविड-19 टीके लगाने की गति बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

29 देशों में 373 मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक विश्व के 29 देशों में सार्स-कोवी-2 के ओमीक्रोन वेरिएंट के 373 मामले सामने आए हैं और भारत स्थिति पर नजर रखे हुए है। अधिकारी ने कहा कि यह आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी कि क्या ओमीक्रोन कहीं अधिक गंभीर संक्रमण पैदा करता है या यह डेल्टा सहित अन्य वेरिएंटों की तुलना में कम घातक है। WHO ने ओमीक्रोन को चिंता पैदा करने वाला वेरिएंट बताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।