भारत में कोरोना के XE वेरिएंट (XE Variant) से एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इंडियन सार्स-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) ने मंगलवार को अपने बुलेटिन में यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि संक्रमित व्यक्ति देश के किस राज्य या शहर का है। INSACOG, सरकार द्वारा स्थापित नेशनल टेस्टिंग लैबोरेट्रीज का एक नेटवर्क है।
