Maldives Shark Attack Video: लोग अपने छुट्टियों को मनाने के लिए ऐसा जगह जाते हैं जहां उन्हें राजमर्रा की शोर से सुकून मिले। लोग, छुट्टियां अपने ड्रीम लोकेशन पर मनाना चाहते हैं। वहीं एक महिला को अपने ड्रीम लोकेशन पर छुट्टियां मनाना किसी बुरे सपने की तरह हो गया। मालदीव में अपना वेकेशन मनाने पहुंची महिला पर तैरते समय एक शार्क ने अटैक कर दिया।
इस भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
शार्क ने महिला पर किया हमला
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है,उसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि महिला के समुद्र में तैरते समय अचानक शार्क ने उसपर अटैक कर दिया। शार्क ने जिस महिला पर हमला किया उसका नाम चेल्स है और वो एक ट्रैवल ब्लॉगर है। चेल्स अपने साथी एंटोनियो संग मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थी। वहीं मालदीव में ही चेल्स अपने साथी एंटोनियो संग समुद्र के किनारे आराम से तैर रहे थे। तभी वहां अचानक से शार्क का एक झुंड आ जाता है और उनमें से एक शार्क, चेल्स पर अटैक कर देती है। इस अटैक में शार्क ने चेल्स का हाथ को बुरी तरह काट लेती है। इस हमले में चेल्स की तीन अंगुलियां बुरी तरह जख्मी हो जाती है।
बता दें कि इस हमले में गनीमत यह रही कि शार्क ने महिला पर ज्यादा हमला नहीं किया, वरना ये हादसा और भी बुरा हो सकता था। महिला की जान भी जा सकती थी। हमले का शिकार होते हुए महिला का ये वीडियो सोशल मडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस हमला को देख कई यूजर्स इसे खौफनाक पल को किसी बुरे सपने की तरह बता रहे हैं। इस हमले का पूरा वीडियो यूजर के साथी एंटोनियो ने अपने कैमरे से शूट किया जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।