Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में हफ्ते के पहले दिन और एक हफ्ते में छठी बार दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार चौथे दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 28 से 32 पैसे और डीजल के दाम में 33 सो 37 पैसे का इजाफा किया है। दिल्ली के पेट्रोल पंप पर सोमवार को पेट्रोल की कीमत 90.41 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल के दाम 90.77 रुपये हो गए हैं।
इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) एक बार फिर से चढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर भारी असर पड़ा है।
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 99.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.41 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 114.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 98.50 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल 108.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.92 रुपये प्रति लीटर हैं।
चेन्नई में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.33 रुपये प्रति लीटर हैं।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।