Get App

छुट्टियां मनाने का है प्लान? तो ये हैं कुछ घरेलू डेस्टिनेशन, देखिए इन जगहों पर जाने का रूट और खर्च

कई राज्यों ने अब Covid-19 नियमों और प्रतिबंधों में ढील दे दी है। ऐसी कुछ शानदार जगह, जहां पूरा हो सकता है आपका ड्रीम हॉलीडे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2021 पर 3:04 PM
छुट्टियां मनाने का है प्लान? तो ये हैं कुछ घरेलू डेस्टिनेशन, देखिए इन जगहों पर जाने का रूट और खर्च

देश के अधिकतर हिस्सों में अब मानसून आ गया है और बादल से होती बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है। इसके अलावा कई राज्यों ने अब Covid-19 नियमों और प्रतिबंधों में ढील दे दी है। ऐसे में अब अगर आप कहीं छुट्टी मनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए में हम आपको कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का आपका ड्रीम हॉलीडे बड़े ही मजेदार तरीके से बीत सकता है। मगर ध्यान रहे इन शानदार दिनों में कोरोनावायरस से बचाव के तरीकों को भी जरूर अपनाएं। साथ ही बुकिंग से पहले राज्य में एंट्री के नियमों की भी जांच कर लें।

1- गंगटोक (सिक्किम)

फ्लाइट: नजदीकी एयरपोर्ट बागडोगरा (124KM) है। गंगटोक के लिए प्राइवेट और शेयरिंग कैब लें। सिक्किम पर्यटन विकास निगम बागडोगरा से गंगटोक के लिए डेली हेलीकॉप्टर सर्विस भी देता है।

ट्रेन: नजदीकी रेलहेड न्यू जलपाईगुड़ी (117KM) है।

रहने की सुविधा: दो के लिए प्रति रात, जिसमें नाश्ता शामिल है: 3-स्टार में 4,000 रुपए; 4-स्टार में 8,000 रुपए; 5-स्टार में 10,500 रुपए। टेमी टी एस्टेट पर स्थित टेमी बंगला इको एडवेंचर रिसॉर्ट्स (गंगटोक से 47 किलोमीटर): 5-रात के पैकेज में बंगला लक्ज़री डबल (45,000 रुपए) शामिल हैं; कॉटेज (34,000 रुपए); एग्जीक्यूटिव कॉटेज (39,000 रुपए)।

टैक्सी: छोटी कार, 3,500 रुपये प्रति दिन; 4-व्हील ड्राइव, 4,500 रुपये प्रतिदिन।

नोट: 4 जुलाई, 2021 के एक आदेश के अनुसार, Covid-19 (RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत नहीं) वैक्सीनेशन कराने वालों को प्रवेश की अनुमति है। एंट्री मेली और रंगपो चेक पोस्ट से है। वैलिड वैक्सीनेशन दस्तावेज अनिवार्य हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें