Get App

PM Kisan: अप्रैल महीने में इस तारीख को आएगी PM किसान की 11वीं किश्त! क्या आपके स्टेटस में ऐसा लिखा है, तो जल्द आएगा पैसा

पीएम किसान योजना के 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान काफी समय से 11वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 9:55 AM
PM Kisan: अप्रैल महीने में इस तारीख को आएगी PM किसान की 11वीं किश्त! क्या आपके स्टेटस में ऐसा लिखा है, तो जल्द आएगा पैसा
PM kisan: अगर पिछले साल का ट्रेंड देखें तो बीते साल किस्त 15 मई को आई थी

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। पीएम किसान योजना के 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान काफी समय से 11वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल-जुलाई की किश्त इसी महीने अप्रैल में आ सकती है। हालांकि, अगर पिछले साल का ट्रेंड देखें तो बीते साल किश्त 15 मई को आई थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार 11वीं किश्त रामनवमी के दिन या अंबेडकर जयंती के दिन आ सकती है।

अब तक आ चुकी हैं 10 किश्त

अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 किश्त किसानों के खाते में आ चुकी हैं। 10वीं किश्त के पैसे सरकार ने 1 जनवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर किये थे। अब किसानों को 11वीं किश्त तभी मिलेगी जब किसान e-KYC अपडेट करा लेंगे।

किसानों को मोदी सरकार देती है आर्थिक मदद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें