PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत अब किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त पहुंच चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में 11वीं किस्त ट्रांसफर कर देगी। उससे पहले किसानों को e-KYC पूरी करनी होगी। हालांकि, e-KYC कराने को लेकर सरकार ने किसानों को थोड़ी राहत दी है। सरकार ने इस पर नई घोषणा की है।
मोदी सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी e-KYC की डेडलाइन बढ़ा दी है। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर इसकी जानकारी के मुताबिक अब 22 मई 2022 तक eKYC पूरी की जा सकती है। इससे पहले तक इसकी डेडलाइन मार्च 2022 थी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए अपना ईकेवाईसी पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।
गौरतलब है कि केंद्र ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को जल्द से जल्द ईकेवाईसी पूरा करने को भी कहा है ताकि उन्हें 11वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये बिना किसी देरी के मिल सके।
वेबसाइट या मोबाइल फोन पर ईकेवाईसी कैसे पूरा करें
आप ईकेवाईसी विवरण ऑनलाइन पीएम किसान मोबाइल ऐप की मदद से या लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन ईकेवाईसी पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।
1 इसके लिए पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2 यहां आपको फार्मर कॉर्नर (Farmers corner) पर सबसे पहले eKYC का लिंक दिखेगा, लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा।
3 यहां अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको वही नंबर दर्ज करना है जोकि आधार से लिंक हो।
4 इसके बाद OTP डालें। फिर इसके बाद आपका eKYC पूरा हो जाएगा। अगर e-KYC पूरा करने में आपको कोई समस्या आती है तो आधार सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।