PM Kisan Samman Nidhi: बैंक जाने का झंझट खत्म, अब डाकिया घर पहुंचाएगा पीएम किसान योजना की किश्त

PM Kisan Samman Nidhi: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मुताबिक, अब किसान घर बैठे पीएम किसान योजना की किश्त पा सकते हैं। इसके लिए किसानों को बैंकों के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अपडेटेड Jun 12, 2022 पर 12:45 PM
पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे अब पोस्टमैन घर तक पहुंचाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ उठाने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब किसानों को सम्मान निधि के पैसे पाने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मुताबिक, अब किसान घर बैठे पीएम किसान योजना की किश्त पा सकते हैं। आमतौर पर किसानों को अपने गांव से शहर आना पड़ता है। डाक विभाग ने इसके लिए नई योजना तैयार की है।

जिसके तहत डाकिया किसानों के गांव-गांव और घर-घर जाकर किसान सम्मान निधि का पैसा मुहैया कराएंगे। जागरूकता फैलाने के मकसद से डाक विभाग 13 जून तक एक विशेष अभियान भी चला रहा है।

इस अभियान के तहत पोस्टमैन घर-घर जाएंगे और हैंड होल्ड मशीन पर अंगूठा लगवाकर किसानों को पीएम सम्मान निधि की राशि सौंपेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मुताबिक, अब किसान घर बैठे पीएम किसान योजना की किश्त पा सकते हैं। इसके लिए इन्‍हें बैंकों के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं और अभी तक इस राशि को निकाल नहीं पाए हैं तो डाकिया की मदद से पैसे पा सकेंगे।


बैंक अकाउंट को आधार से लिंक होना जरूरी

पीएम किसान योजना के तहत डाकिया आपके घर आकर पैसे निकालने में मदद करेगा। डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए किसान घर बैठे पैसे निकाल सकेंगे। अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है, तभी पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए किसानों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हर महीने मिलेगी 12000 रुपये पेंशन, बस एक बार जमा करना होगा पैसा, मोदी सरकार देती है गारंटी

11वीं किश्त जारी

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत किसानों के अकाउंट्स में 11वीं किश्त के 2000 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 मई को 10 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ रुपए की रकम ट्रांसफर की थी। हालाकि कुछ किसानों के अकाउंट में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं। जिस पर सरकार का कहना है कि कई कारणों से इनकी किश्त रुकी हुई है। जिसमें सुधार किया जा रहा है।

सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसे किसानों के 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।