Get App

PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर! सरकार कर रही है सभी के लैंड रिकॉर्ड चेक

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों की जमानों के रिकॉर्ड को चेक कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2022 पर 11:19 AM
PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर! सरकार कर रही है सभी के लैंड रिकॉर्ड चेक
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिये जाते हैं।

PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिये जाते हैं। ये किसानों को वित्तीय सहायता के तौर पर दिये जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों की जमानों के रिकॉर्ड को चेक कर रही है।

किसानों की जमीनों के रिकॉर्ड होंगे चेक

उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को ऑर्डर दिये हैं कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी किसानों के लैंड रिकॉर्ड की मैपिंग की जाए। एक अधिकारी ने बताया कि जिला राजस्व एवं कृषि विभागों द्वारा प्रयागराज में 6.96 लाख किसानों के लैंड रिकॉर्ड को चेक करने का काम शुरू हो चुका है।

अपात्र किसानों के आवदेन को किया खारिज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें