5G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर में 5G सर्विस देगी जियो

5g launch live: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलिकॉम सेक्टर में नए तकनीकी युग यानी 5G की शुरुआत करने वाले हैं

अपडेटेड Oct 01, 2022 पर 12:55 PM
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलिकॉम सेक्टर में नए तकनीकी युग 5G की शुरुआत करने वाले हैं।

5G launch live: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलिकॉम सेक्टर में नए तकनीकी युग यानी 5G की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी ने 5G सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया है। कार्यक्रम में दौरान रिलांयस के चेयमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो दिसंबर 2023 तक हर शहर में 5G सर्विस को ले आएंगे। दिल्ली के प्रगति मैदान में एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर 5G सर्विस की शुरुआत की गई है।

पीएम मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार एक अक्टूबर 5G सर्विसेज लॉन्च कर दिया है। 5G की शुरुआत एयरटेल वाराणसी से और जियो अहमदाबाद के एक गांव से करने वाली है। आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में टेलीकॉम इंडस्ट्री का कार्यक्रम इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 का 4 दिन चलने वाला छठा एडिशन शुरू हो गया है। इसी इवेंट में पीएम मोदी 5G सर्विस को लॉन्च किया।


जियो पूरे देश में लेकर आएगी 5G सर्विस

कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर में 5G सर्विस जियो शुरू कर देगी।

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को 5G सर्विस की खूबियां बताईं

रिलांयस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को इवेंट के दौरान 5G सर्विस को लेकर बातचीत की। हाल ही में भारत में 5G स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी में भारत सरकार को 1.5 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोलियां हासिल हुई थीं। इसमें मुकेश अंबानी की जियो ने 88,078 करोड़ रुपए की बोली लगाकर नीलामी हो रही Airwaves का करीब आधा हिस्सा ले लिया था।

टेलीकॉम कंपनियों ने कर ली है तैयारी 

CNBC-आवाज के असीम मनचंदा ने बताया था कि R-Jio ने मेट्रो शहरों में दिवाली तक 5G लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस संबंध में रिलायंस की AGM में घोषणा की थी।

वहीं भारती Airtel ने भी 5G सर्विस लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। Airtel 5G सर्विस के लॉन्च के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि भारती एयरटेल वाराणसी, दिल्ली, बंगलुरु में अक्टूबर से 5G सर्विस शुरू कर सकता है।

असीम मनचंदा ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की एक और कंपनी वोडाफोन आइडिया की बात करें तो ये भी 5G सेवाओं की तैयारी कर रहा है। ये कंपनी चुनिंदा लोकेशन पर 5G लॉन्च कर सकती है।

इंटरनेट में आएगी नई क्रांति

5G तकनीक की मदद से बिना रुकावट कवरेज, हाई डेटा रेट और बेहद विश्वसनीय कम्यूनिकेशन मिलेगा। इससे एनर्जी एफिशिएंसी, स्पेक्ट्रम एफिशिएंसी और नेटवर्क एफिशिएंसी को बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे एडिशन का भी उद्घाटन करेंगे। IMC 2022 1 से 4 अक्टूबर तक "न्यू डिजिटल यूनिवर्स" की थीम के साथ आयोजित होने वाला है। यहां देश के कारोबारी, विचारक, इनोवेटर्स और सरकारी अधिकारी भी शामिल होंगे।

वॉल स्ट्रीट में लगातार तीसरी तिमाही में दिखी गिरावट, बढ़ी हुई महंगाई और मंदी का दिखा डर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।