PM Modi Exclusive Interview: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया कि हम एक नये मल्टीपोलर युग में रह रहे हैं जहां हर देश अपने हितों का ध्यान रखेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने कई देशों का भरोसा हासिल किया है। ये ऐसे देश हैं जो हमारे साथ साझेदारी करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मनीकंट्रोल (Moneycontrol) से एक खास मुलाकातमें कहा कि हम ऐसी साझेदारी कर सकते हैं क्योंकि हमारी सरकार ने विकास और आर्थिक सुधारों पर फोकस किया है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचा विकसित करने पर भी फोकस किया है। जिसका फायदा होता हुआ दिखाई दिया है। इसकी वजह से भारत की अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। देश को विभिन्न सेक्टर्स में ग्लोबल सॉल्यूशंस पेश करने की क्षमता भी मिली है।
