त्रिशूल से लेकर भाला तक... PM मोदी को मिले 1,200 गिफ्ट्स की होगी नीलामी, तस्वीरों में देखिए बेशकीमती उपहारों की पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री मोदी को खिलाड़ियों और राजनेताओं समेत विभिन्न प्रकार के लोगों से गिफ्ट में मिले करीब 1,200 से अधिक वस्तुओं को नीलाम किया जाएगा। पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स में कई बेशकीमती वस्तुएं भी हैं जिनकी नीलामी 17 सितंबर को की जाएगी

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 12:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह नीलामी वेब पोर्टल pmmementos.Gov.In के माध्यम से आयोजित की जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों और राजनेताओं समेत विभिन्न प्रकार के लोगों से गिफ्ट में मिले करीब 1,200 से अधिक वस्तुओं को नीलाम किया जाएगा।ModiGif_1

पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स में कई बेशकीमती वस्तुएं भी हैं जिनकी नीलामी 17 सितंबर को की जाएगी।

ModiGif_517 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर को होने वाली ई-नीलामी के लिए रखी जाने वाले वस्तुओं की कीमत 100 रुपए से 10 लाख रुपए तक होगी।ModiGif_6


नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर जनरल अद्वैत गडनायक (Adwaita Gadanayak) ने बताया कि यह नीलामी वेब पोर्टल pmmementos.Gov.In के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

ModiGif_7

उन्होंने बताया कि गिफ्ट्स की नीलामी से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नमामि गंगे मिशन में किया जाएगा।

ModiGif_2

गिफ्ट्स में मिले सामानों की बात करें तो लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दी गई रानी कमलापति की एक मूर्ति, एक हनुमान मूर्ति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उपहार में दी गई एक सूर्य पेंटिंग और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की ओर से दिया गया एक त्रिशूल भी शामिल है।

ModiGif_3

इसके अलावा गिफ्ट्स में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित देवी महालक्ष्मी की एक मूर्ति भी शामिल है, जिसे एनसीपी नेता अजीत पवार ने दिया था।

ModiGif_4

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी दीवार पर लटकाने के लिए भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर भेंट की है। यह चौथी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले बेशकीमती उपहारों की नीलामी की जा रही है। यह नीलामी ऑनलाइन ही होगी।

ModiGif_5

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर तेम्सुनारो जमीर ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों की ओर से हस्ताक्षरित टी-शर्ट, बॉक्सिंग दस्ताने, भाला और रैकेट जैसी खेल वस्तुओं का भी एक विशेष कलेक्शन है।

ModiGif_8

इसके साथ-साथ शानदार पेंटिंग, मूर्तियां और हस्तशिल्प और लोक कलाकृतिया भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ अन्य यादगार सामानों में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर और वाराणसी में काशी-विश्वनाथ मंदिर के मॉडल शामिल हैं।

ModiGif_9

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।