Labour Code Rules: मोदी सरकार1 अक्टूबर से देश भर में लेबर कोड के नियमों को लागू करना चाहती थी लेकिन राज्यों की तैयारी न होने और उत्तर प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के कारण इन नियमों को लागू नहीं किया गया। मोदी सरकार ने इसे अगले साल यानी 2022 तक के लिए टाल दिया। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार अब इन्हे अगले साल तक लागू कर सकती है। यानी जब अगले साल ज्यादातर दफ्तरों में कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम की जगह ऑफिस आकर काम करना शुरू करेंगे तो उन्हें 12 घंटे की नौकरी करनी पड़ सकती है। अभी ज्यादार आईटी कंपनियों में कर्मचारी कोविड-19 के चलते वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।
