प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों (21 unnamed islands of Andaman and Nicobar) का नामकरण कर दिया है। पीएम मोदी ने सोमवार को अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण किया, जिनके नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए हैं। अब इन अनाम द्वीपों को परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
