Happy Holi 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार (24 मार्च) को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं नया उत्साह लेकर आए। बता दें कि देश में कल यानी सोमवार (25 मार्च) को होली मनाई जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में मंगलवार (26 मार्च) को भी होली का त्योहार मनाया जाएगा। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (24 मार्च) को लेह में सेना के जवानों के साथ होली मनाई।
