Get App

Vande Bharat Express: देश को मिली 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, देखें रूट्स सहित पूरी डिटेल्स

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिन पांच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है, उनमें भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं

Akhileshअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 11:25 AM
Vande Bharat Express: देश को मिली 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, देखें रूट्स सहित पूरी डिटेल्स
Vande Bharat Express: इंडियन रेलवे लगातार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाता जा रहा है

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station in Bhopal) से एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब देश को एक साथ पांच ट्रेनों की सौगात मिली हों। जो पांच नई ट्रेने शुरू हुई हैं उनमें दो ट्रेनें मध्य प्रदेश में शुरू की जाएंगी। जबकि एक दक्षिण भारत में, एक बिहार में और आखिरी ट्रेन मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इसके साथ ही देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिन पांच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है, उनमें भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

PMO ने कहा कि रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इससे, भेड़ाघाट, पचमढ़ी, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थलों की ओर आवाजाही सुलभ होगी। यह ट्रेन इस रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग 30 मिनट तेज होगी। यह प्रदेश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस पहले शुरू की गई थी। एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन भारत में अपनी कैटेगरी में सबसे तेज ट्रेन मानी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें