Punjab में प्रचंड जीत के बाद क्या अब AAP को मिल जाएगी 'राष्ट्रीय पार्टी' की मान्यता? जानें क्या है चुनाव आयोग के नियम?

आप की आंधी में कांग्रेस और अकाली सहित अन्य सभी पार्टियों के बड़े-बड़े दिग्गज नेता उड़ गए हैं

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 7:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AAP को दिल्ली, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक नई पहचान मिली है

Punjab Election Results 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को करीब 92 सीटें मिलती दिख रही है। आप की आंधी में कांग्रेस और अकाली सहित अन्य सभी पार्टियों के बड़े-बड़े दिग्गज नेता उड़ गए हैं। अब सवाल यह है कि क्या आम आदमी पार्टी भारत में राष्ट्रीय दलों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है?

ये भी पढ़ें- Punjab Election Results 2022: AAP ने शाहरुख खान का वीडियो शेयर कर मनाया पंजाब में हुई ऐतिहासिक जीत का जश्न

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप की 'क्रांतिकारी' जीत ने दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के भविष्य की दिशा में एक नया मोड़ ला दिया है। राष्ट्रीय राजधानी के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य होगा जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।


क्या है राष्ट्रीय पार्टी?

- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित केवल सात पार्टियों को राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त है।

- किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए कुछ शर्तें तय है, जिन्हें पूरा करने पर किसी पार्टी को राष्ट्रीय होने का दर्जा मिल जाता है।

- किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा तब दिया जाता है जब वह कम से कम तीन अलग-अलग राज्यों से लोकसभा की 2% सीटें जीतती है।

- या अगर दल को चार राज्यों में राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिल जाती है तो ECI उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे देता है।

- इसके अलावा लोकसभा या विधानसभा के आम चुनाव में पार्टी को किन्हीं चार या अधिक राज्यों में 6% वोट हासिल करने होते हैं और इसके अलावा उसे एक राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए चार लोकसभा सीटें जीतनी पड़ती हैं।

- इन तीन शर्तों में से कम से कम एक शर्त पूरा करने पर किसी पार्टी को राष्ट्रीय होने का दर्जा मिल जाता है।

भारत में कौन-कौन से हैं राष्ट्रीय दल?

भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय दल इस प्रकार हैं-

-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

-भारतीय जनता पार्टी (BJP)

-अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC)

-बहुजन समाज पार्टी (BSP)

-कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI)

- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)

-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

-नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)

AAP की राष्ट्रीय पार्टी बनने की संभावना

राष्ट्रीय पार्टी बनने का एक मानदंड यह है कि लोकसभा या राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के पास किन्हीं चार या अधिक राज्यों में वैध वोट शेयर का कम से कम 6% हो। पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की पार्टी को 54% वोट शेयर मिला था। वर्तमान में पंजाब में आप के 42% वोट शेयर और गोवा में 6.77% वोट शेयर है। वहीं उत्तराखंड में AAP के पास अब तक 3.4% वोट शेयर और उत्तर प्रदेश में सिर्फ 0.3% है।

किसी भी राज्य के लोकसभा की कम से कम चार सीटें जीतने के बारे में बात करें तो AAP के पास फिलहाल भगवंत मान के रूप में एक सीट है। हालांकि, आप को इस साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों से उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Punjab Election Results 2022: AAP ने शाहरुख खान का वीडियो शेयर कर मनाया पंजाब में हुई ऐतिहासिक जीत का जश्न

आप को दिल्ली, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक नई पहचान मिली है। हालांकि, एक राष्ट्रवादी पार्टी के रूप में पहचाने जाने के लिए केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को कम से कम तीन अलग-अलग राज्यों से लोकसभा चुनाव में कम से कम 2% सीटें जीतने की जरूरत है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड जनादेश से उत्साहित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पंजाब में आया यह इंकलाब अब पूरे देश में पहुंचेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब में आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार भगवंत मान को बधाई देते हुए उन्हें ‘छोटा भाई’ बताया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।