शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) बुधवार देर शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली शराब नीतिक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी थी। सुनवाई के दौरान ED ने कहा था कि उसे आरोपी को जमानत दिए जाने पर आपत्ति नहीं है। सिंह को मंगलवार को लीवर से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्हें छुट्टी दे दी गई।
