Get App

Mumbai: अमृता फडणवीस को डिजाइनर ने की 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश, पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक आपराधिक मामले में हस्तेक्षप के लिए 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश करने और धमकाने के आरोप में एक डिजाइनर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बताया कि अमृता की शिकायत पर मालाबार हिल थाने में महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसकी पहचान अनिक्षा के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 4:03 PM
Mumbai: अमृता फडणवीस को डिजाइनर ने की 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश, पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया
FIR के अनुसार, डिजाइनर पिछले 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी और उनके घर भी जाती थी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने एक आपराधिक मामले में हस्तेक्षप के लिए 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश करने और धमकाने के आरोप में एक डिजाइनर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमृता की शिकायत पर 20 फरवरी को मालाबार हिल थाने में महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिसकी पहचान अनिक्षा (Aniksha) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। FIR के अनुसार, अनिक्षा पिछले 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी और उनके घर भी जाती थी।

पुलिस को दिए अपने बयान में अमृता ने कहा कि वह अनिक्षा से पहली बार नवंबर 2021 में मिली थीं। मालाबार हिल थाने के अधिकारी ने कहा कि अनिक्षा ने दावा किया कि वह डिजाइनर है और वस्त्र, आभूषण तथा जूते डिजाइन करती है। उसने डिप्टी सीएम फडणवीस की पत्नी से सार्वजनिक कार्यक्रमों में इन्हें पहनने का अनुरोध किया था ताकि उसके उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिले।

अधिकारी ने कहा कि अनिक्षा ने कथित तौर पर अमृता को बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और वह अपने परिवार की देखभाल कर रही है। अधिकारी ने कहा कि अमृता का विश्वास हासिल करने के बाद, अनिक्षा ने कुछ सटोरियों के बारे में जानकारी देने की पेशकश की और दावा किया कि इससे वे पैसे कमा सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने अपने पिता को एक पुलिस मामले में बचाने के लिए अमृता को सीधे तौर पर एक करोड़ रुपये की पेशकश की। उसने कहा कि अमृता ने पुलिस को बताया कि वह अनिक्षा के व्यवहार से परेशान थीं और उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें