Arvind Kejriwal Arrested: आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 6 दिनों के लिए ED की रिमांड में भेज दिया है। ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। ED ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के लिए 'साउथ ग्रुप' से कुछ आरोपियों से 100 करोड़ रुपये की मांग की थी। ED ने केजरीवाल को शराब घोटाला मामले का 'सरगना (Kingpin)' करार दिया है।
