राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अब 'कूड़ा पॉलिटिक्स' को लेकर सियासत शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट (कचरे का ढेर) का दौरा किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अब 'कूड़ा पॉलिटिक्स' को लेकर सियासत शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट (कचरे का ढेर) का दौरा किया।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने एमसीडी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 साल में बीजेपी ने दिल्ली को कूड़े के 3 पहाड़ दिए हैं। AAP प्रमुख ने चुनौती दी कि बीजेपी बताए कि एमसीडी में पिछले 15 साल में क्या काम किया?
दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ता गाजीपुर में दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे, जिसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बीजेपी और AAP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिल्ली पुलिस के जवान भारी संख्या में वहां मौजूद थे।
केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि 15 वर्षों तक नगर निगम पर शासन करने वाली बीजेपी ने कचरे के तीन पहाड़ बनाने और राजधानी को कूड़े से भरने के अलावा कुछ नहीं किया। इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि गुरुवार को वह गाजीपुर लैंडफिल का दौरा करेंगे। उन्होंने लोगों से उनका साथ देने का आग्रह किया था।
केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि राजधानी के लोग आगामी दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में BJP को खारिज कर देंगे और आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय दिल्ली को साफ करने का मौका देंगे।
उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी कि वह नगर निगमों में अपने 15 साल के शासन के दौरान किए गए एक अच्छे काम को दिखाए। बता दें कि इस साल के अंत में या अगले साल के शुरूआत में एमसीडी चुनाव होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।