AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का उनके उस बयान पर मजाक उड़ाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'राहुल गांधी अब सिर्फ लोगों के दिमाग में है, लेकिन वो उसे मार चुके हैं।' ओवैसी ने इस पर माजाकिया लहजे में पूछा कि 'क्या वे जिन्न हैं, जो उन्होंने खुद को मार लिया है?'
ओवैसी ने हैदराबाद में कहा, "ये कांग्रेस का हाल है। एक 50 साल के व्यक्ति का कहना है कि उसने ठंड को मार डाला है, उसने खुद को मार डाला है। तू क्या है फिर? जिन्न है? अगर आपने खुद को मार डाला है, तो ये व्यक्ति कौन है? अगर मैंने ऐसा कुछ कहा होता, तो लोग सोचते कि मुझे दौरे पड़ रहे हैं।"
दरअसल हाल ही में राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में उनकी छवि में बदलाव के बारे में पूछा गया था। राहुल ने तब कहा, "आपके दिमाग में राहुल गांधी है। मैंने उसे बहुत पहले मार डाला है। आप जिस व्यक्ति को अभी देख रहे हैं, वह राहुल गांधी नहीं है। हो सकता है कि आप उसे देख पाएं।"
राहुल ने आगे कहा कि अगर किसी ने हिंदू धर्म को अच्छे से पढ़ा है, उसे जाना है, तो वो मेरे इस बयान को सही ढंग से समझ सकता है।
अपने भाषण में, ओवैसी ने फिर से RSS प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर निशाना साधा कि मुसलमानों को वर्चस्व की अपनी उद्दाम बयानबाजी छोड़नी होगी।
ओवैसी ने कहा, "मैं गर्व से कहता हूं कि मैं मुसलमान हूं और मुझे इस बात पर गर्व है कि इस्लाम की 1300 साल की शानदार परंपराएं मेरी विरासत हैं। मैं इस विरासत का एक छोटा सा हिस्सा भी खोने को तैयार नहीं हूं..उनकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है। मैं उस अविभाज्य एकता का अंग हूं, जो भारत की राष्ट्रीयता है।"
ओवैसी ने कहा, "मोहन भागवत ने 1000 सालों के हिंदू युद्ध का जिक्र किया। आप इतने सालों से किसके साथ लड़ रहे हैं? भारत को आजादी 75 साल पहले मिली थी और RSS का आजादी में कोई योगदान नहीं था।"