Assembly Elections 2023: नए साल के आगमन के साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनावों की चर्चा शुरू हो चुकी है। इस साल 9 राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों- नगालैंड (Nagaland Assembly Elections 2023), त्रिपुरा (Tripura Assembly Elections 2023) और मेघालय (Meghalaya Assembly Elections 2023) में सबसे पहले विधानसभा चुनाव होंगे।