Assembly Elections Results: दिल्ली विधान सभा चुनाव से सुर्खियों में आए छोटा मफलरमैन आज फिर से सुर्खियों में आ गए है। आम आदमी पार्टी पंजाब का किला जीतने के कगार पर पहुंच चुकी है। पार्टी पंजाब जीत पर जश्न मना रही है। इस बीच बेबी मफलरमैन यानी छोटा मफलरमैन भी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हर बार जाड़ा आते ही हम लोग केजरीवाल को मफलर पहने देखते थे। इसके चलते उनका नाम ही मफलरमैन पड़ गया।
