Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (फैजाबाद) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार (2 फरवरी) को एक 22 वर्षीय दलित युवती का नग्न शव शहर में उसके गांव के पास एक सुनसान नहर में पाए जाने के बाद पत्रकारों के सामने फूट-फूट कर रोने लगे। अयोध्या में तीन दिन से लापता लड़की का शव खेत में मिलने की घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अवधेश प्रसाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे लोकसभा जाने दीजिए, मैं प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा। अगर न्याय नहीं मिला तो मैं सदन से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि हम बेटियों की सुरक्षा करने में विफल हो रहे हैं। अयोध्या फैजाबाद संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।
