पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार संबंधों को शुरू करने की मांग की है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। दोनों विपक्षी पार्टियों ने इस मांग को 'पाक प्रेम' करार देते हुए जोरदार हमला बोला।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस साल 14-15 जुलाई को बेंगलुरु में राज्यों के कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान से फिर व्यापार शुरू करने मांग उठाई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में हुई चर्चा की जानकारी सभी सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि उत्पादन आयुक्तों (एपीसी), प्रमुख सचिवों और कृषि निदेशकों को भेजी गई।
इसके मुताबिक विभिन्न मुद्दों के बीच धालीवाल ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार को फिर से शुरू करने की मांग उठाई। पंजाब के अलावा किसी और राज्य ने यह मांग नहीं उठाई। भारत सरकार के जम्मू और कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने के 2 दिन बाद पाकिस्तान ने 7 अगस्त, 2019 को भारत से व्यापार पर रोक लगा दिया था।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप को "PPP-पाक पारस्त पार्टी" बताया। पूनावाला ने ट्विटर पर कहा कि आप की पाकिस्तान पारस्ति कांग्रेस पाक प्रेम के समान है। जैसे कांग्रेस और आप ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था। बालकोट सबूत मांगा था। इतना ही भारत पर ही पुलवामा हमले का आरोप लगाया था।
वहीं, कांग्रेस सांसद ने मनीष तिवारी ने कहा कि मेरे साथी पंजाबी की योग्यता पाकिस्तान से उदासीनता नहीं तो अक्सर मासूमियत पर आश्चर्य होता है। क्या कुलदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के संवैधानिक परिवर्तनों को उलटने तक भारत के साथ पाक-नो टॉक की आधिकारिक स्थिति से अवगत है। हमारे पास अभी तक उच्चायुक्तों को बहाल नहीं किया गया है। व्यापार कैसे शुरू करें?