Get App

पाकिस्तान से फिर व्यापार शुरू करना चाहती है पंजाब की भगवंत मान सरकार, BJP-कांग्रेस ने बताया 'पाक प्रेम'

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया

Edited By: Akhileshअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 3:01 PM
पाकिस्तान से फिर व्यापार शुरू करना चाहती है पंजाब की भगवंत मान सरकार, BJP-कांग्रेस ने बताया 'पाक प्रेम'
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार संबंधों को शुरू करने की मांग की है

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार संबंधों को शुरू करने की मांग की है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। दोनों विपक्षी पार्टियों ने इस मांग को 'पाक प्रेम' करार देते हुए जोरदार हमला बोला।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस साल 14-15 जुलाई को बेंगलुरु में राज्यों के कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान से फिर व्यापार शुरू करने मांग उठाई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में हुई चर्चा की जानकारी सभी सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि उत्पादन आयुक्तों (एपीसी), प्रमुख सचिवों और कृषि निदेशकों को भेजी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें