Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 12, 2022 / 7:41 PM IST

Bihar Floor Test Live Updates: फ्लोर टेस्ट में पास हुए नीतीश कुमार, 160 विधायकों ने पक्ष में किया वोट

बिहार में पिछले दिनों हुई राजनीतिक उठापटक के बाद आज नीतीश-तेजस्वी सरकार का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ। फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया है

Bihar Assembly Floor Test Live Updates: बिहार में पिछले दिनों हुई राजनीतिक उठापटक के बाद आज नीतीश-तेजस्वी सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आसानी से बहुमत हासिल कर लिया, क्योंकि उन्होंने पहले ही 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। हालांकि, मतदान के दौरान 160 विधायकों ने पक्ष में वोट किया।

इस बीच बिहार विधानसभा के अध्यक्

सीएम नीतीश कुमार से ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लिया है
सीएम नीतीश कुमार से ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लिया है
AUGUST 24, 2022 / 5:22 PM IST

बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विपक्ष की तरफ से एक भी मत नहीं पड़ा। बीजेपी ने वोटिंग का बहिष्कार किया था। पहले ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल करने के बाद वोटिंग में भी नीतीश सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया

    AUGUST 24, 2022 / 5:20 PM IST

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। 160 विधायकों ने उनके पक्ष में मतदान किया। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने बीजेपी से रिश्तो तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बनाई है

      AUGUST 24, 2022 / 5:11 PM IST

      बिहार विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार पास हो गए हैं। महागठबंधन सरकार ने सदन में ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल कर लिया है। इस दौरान बीजेपी के सदस्य विधानसभा से बाहर चले गए थे।

        AUGUST 24, 2022 / 5:01 PM IST

        सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 में हमने कहा था कि ज्यादा सीट आप जीते हैं तो आपका (बीजेपी) मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन मुझ पर दवाब दिया गया कि आप ही संभालिए।...हमारी पार्टी के लोगों ने तय किया तो हम जहां पहले थे वहां चले गए।

          AUGUST 24, 2022 / 4:50 PM IST

          मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब मैंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब आप (केंद्र सरकार) अपने काम का विज्ञापन करने के लिए ऐसा ही करेंगे। सोशल मीडिया और प्रेस पर उनका नियंत्रण है। सब सिर्फ केंद्र के काम की चर्चा कर रहे हैं।

            AUGUST 24, 2022 / 4:41 PM IST

            मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमको प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वकांक्षा नहीं है। हम पर बिहार को संभालने का दबाव बनाया गया। साल 2005 के नतीजों को भी याद किया जाए। नंदकिशोर यादव के बदले विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया।

              AUGUST 24, 2022 / 4:14 PM IST

              RJD नेता ने आगे कहा कि मैं हनीमून पर विदेश गया था तो लुकआउट नोटिस जारी हुआ था, लेकिन जब ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या पर कोई लुकआउट नोटिस जारी नहीं हुआ।

                AUGUST 24, 2022 / 4:08 PM IST

                बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा कि BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी।..मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए।

                  AUGUST 24, 2022 / 3:57 PM IST

                  तारकिशोर ने कहा कि कभी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश के अंतड़ी में दांत है, लालू ने कहा था कि जब जब नीतीश बीमारी का बहाना बनाएं तो समझ लो कि पलटी मारने की तैयारी चल रही है।

                    AUGUST 24, 2022 / 3:55 PM IST

                    विश्‍वास मत पर बहस के दौरान बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने एक बार नीतीश कुमार को केंचुल छोड़ने वाला सांप बताया था। ऐसे में आरजेडी के लोग उनसे सावधान रहें।

                      AUGUST 24, 2022 / 3:32 PM IST

                      महागठबंधन में राष्टीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अलावा एक निर्दलीय विधायक तथा मुख्यमंत्री की पार्टी JDU शामिल है।

                        AUGUST 24, 2022 / 3:29 PM IST

                        महागठबंधन के पास बहुमत के आंकड़े (122) से अधिक यानी 164 विधायक हैं, जबकि BJP के पास 76 विधायक हैं

                          AUGUST 24, 2022 / 3:29 PM IST

                          बिहार विधानसभा के बुधवार को आयोजित होने वाले विशेष सत्र के दौरान नई महागठबंधन सरकार शक्ति प्रदर्शन करेगी

                            AUGUST 24, 2022 / 3:29 PM IST

                            मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नाता तोड़कर सात पार्टी के महागठबंधन के साथ मिलकर 10 अगस्त को प्रदेश में नई सरकार बना ली। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद महागठबंधन के 50 विधायकों ने सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था

                              AUGUST 24, 2022 / 3:28 PM IST

                              बिहार में नवगठित सरकार के विश्वास मत हासिल करने के लिए बुधवार को बुलाए गए सदन के विशेष सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं

                                AUGUST 24, 2022 / 3:28 PM IST

                                बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिन्हा ने कहा कि मेरे खिलाफ मनमानी और तानाशाही का जो आरोप लगाया गया वो बिल्कुल निराधार है

                                  AUGUST 24, 2022 / 3:28 PM IST

                                  फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आसानी से बहुमत हासिल कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पहले ही 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया था

                                    AUGUST 24, 2022 / 3:27 PM IST

                                    बिहार में आज नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है