Bihar Assembly Floor Test Live Updates: बिहार में पिछले दिनों हुई राजनीतिक उठापटक के बाद आज नीतीश-तेजस्वी सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आसानी से बहुमत हासिल कर लिया, क्योंकि उन्होंने पहले ही 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। हालांकि, मतदान के दौरान 160 विधायकों ने पक्ष में वोट किया।

