Bihar Politics: उमेश कुशवाहा बने JDU के प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में मिली थी हार

नीतीश कुमार अकसर अपने फैसलों से चौंकाते रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ

अपडेटेड Jan 11, 2021 पर 10:03 AM
Story continues below Advertisement

बिहार में JDU की राज्य परिषद की दो दिवसीय मीटिंग के दूसरे और अंतिम दिन उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले मीटिंग के दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह (Vashishth Narayan Singh) ने स्वास्थ कारणों से इस्तीफा दिया और उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष पद बनाने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा और इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई। पार्टी के सीनियर लीडर वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ने कुशवाह को चुने जाने की घोषणा की। राजीव रंजन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ NDA के साथ हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।

 


राज्य में हुए विधान सभा चुनाव में वैशाली के मनहार विधान सभा सीट से कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले साल 2015 के विधान सभा चुनाव में कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। अब उमेश कुशवाहा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। वैशाली जिले के कैरी बुजुर्ग गांव के रहने वाले उमेश सिंह कुशवाहा साल 2015 से 2020 तक विधायक रहे हैं। कुशवाहा विधायक के अलावा कारोबारी भी है।

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो जवाबदेही मिली है, मैं उस पर बेहतर काम करने का प्रयास करूंगा। हमारी पार्टी का जो मूल मंत्र है न्याय के साथ सभी का विकास उसका हम ध्यान रखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद उमेश कुशवाहा को भी इस बात जानकारी नहीं थी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अकसर अपने फैसलों से चौंकाते रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। नीतीश कुमार ने जिस तरह से उमेश कुशवाहा पर अपना भरोसा जताया इससे उन्होंने खास सियासी संकेत देने की कोशिश की है।

बता दें कि पार्टी के सीनियर लीडर वशिष्ठ नारायाण को तबियत खराब होने के चलते पार्टी ने चुनाव के समय डॉ. अशोक चौधरी को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। चौधरी को राज्य के मंत्रिमंडल में भी जगह मिली हुई है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।