ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Train Accident) के दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट के बाद अब अलग अलग राज्य सरकारों की तरफ से राहत और मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। बालासोर रेल हादसे मे मारे गए लोगों के परिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गाया है। पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की तरफ से ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया गया है। हालांकि अब इसे लेकर पश्चिम बंगाल की बेजीपी इकाई और राज्य की सत्ता धारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस आमने सामने आ गई है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाया है कि मुआवजे की राशि 2,000 के नोटों में दी जा रही है।
क्या आरोप लगाए सुकांत मजूमदार ने
सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पीड़ितों को 2 हजार के नोटों में मुआवजे की राशि दे रही है। जिसे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है। इससे संबंधित एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल के साउथ परगना जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों को 2 हजार के नोटों की के साथ देखा जा रहा है।
पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष ने पूछे यह सवाल
पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल पूछा कि यह 2,000 के नोट आखिर आए कहां से हैं? राज्य की एक मंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर लोगों को 2 लाख रुपये की सहायता दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सवाल पूछते हुए यह भी कहा कि क्या टीएमसी इसके जरिए अपने काले धन को ठिकाने लगा रही है? जबकि बाजार में 2,000 के नोटों का सर्कुलेशन काफी कम हो गया है ऐसे में क्या इसके जरिए सहायता राशि से उनकी दिक्कतें बढ़ेगी या नहीं?