कैबिनेट ने 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी, जावड़ेकर ने कहा-दिवाली गिफ्ट

इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है

अपडेटेड Oct 10, 2019 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement

आज सुबह दिल्ली में कैबिनेट की अहम बैठक चल रही थी। बैठक के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैबिनेट ने महंगाई भत्ता में 5 फीसदी बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है।

इस फैसले के तहत जुलाई 2019 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के लिए डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ जाएगा। यह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। 

सरकार के इस फैसले से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है।

आधार की अनिवार्यता से राहत  

जावड़ेकर ने कहा कि 30 नवंबर 2019 तक आधार के बिना भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि स्कीम का फायदा लिया जा सकता है। इसके बाद यह छूट खत्म हो जाएगी और बिना आधार के इस स्कीम का फायदा नहीं होगा। अभी तक 1 अगस्त 2019 तक इस स्कीम के लिए आधार की अनिवार्यता से छूट दी गई थी।

कश्मीर में बसने वालों को राहत


जावड़ेकर ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK)छोड़कर दूसरे इलाकों (जम्मू-कश्मीर छोड़कर) में बसने वाले 5300 परिवारों में से जो राज्य में वापस आए हैं उन्हें 5.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस तरह से उन लोगों के साथ न्याय किया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।