केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार (Union Cabinet Reshuffle) में आज 43 नेता शपथ लेंगे। शपथ लेने वालों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कल शाम पांच बजे अपने सभी नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को चाय पर आमंत्रित भी किया है
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harshvardhan) का इस्तीफा PM मोदी द्वारा किए गए कैबिनेट फेरबदल में सबसे बड़े झटके में से एक, जो वर्तमान में देश में कोरोनावायरस के खिलाफ अभियान की अगुवाई कर रहे थे। मंत्री मंडल की नई लिस्ट के मुताबिक, यूपी से सबसे ज्यादा 7 तो गुजरात से 5 मंत्री बनाए जा रहे हैं।
Modi Cabinet Reshuffle Updates:
- भारत के राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और दूसरों सहित मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया। इसके अलावा जिन अन्य मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है उनमें डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं: राष्ट्रपति भवन
Other ministers who have tendered their resignation include DV Sadananda Gowda, Thaawarchand Gehlot, Santosh Kumar Gangwar, Babul Supriyo, Dhotre Sanjay Shamrao, Rattan Lal Kataria, Pratap Chandra Sarangi, and Debasree Chaudhuri.
— ANI (@ANI) July 7, 2021
- दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले 7 लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा सांसदों के साथ मुलाकात की।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi held a meeting at 7, Lok Kalyan Marg with BJP MPs earlier today, ahead of union cabinet expansion. pic.twitter.com/NxQj1AggIX
— ANI (@ANI) July 7, 2021
- दिल्ली: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल अपने आवास से रवाना हुए।
Delhi | Former Assam CM and BJP leader Sarbananda Sonowal leaves from his residence
— ANI (@ANI) July 7, 2021
The Union Cabinet expansion will take place this evening pic.twitter.com/N7cidr3SY9
- दिल्ली: बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आवास से रवाना हुए। आज शाम होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल।
Delhi: BJP leader Jyotiraditya Scindia leaves from his residence.
— ANI (@ANI) July 7, 2021
The Union #CabinetReshuffle will take place this evening pic.twitter.com/tu61y207UO
- केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
43 leaders to take oath today in the Union Cabinet expansion. Jyotiraditya Scindia, Pashupati Kumar Paras, Bhupender Yadav, Anupriya Patel, Shobha Karandlaje, Meenakshi Lekhi, Ajay Bhatt, Anurag Thakur to also take the oath. pic.twitter.com/pprtmDu4ko
— ANI (@ANI) July 7, 2021
- प्रताप चंद्र सारंगी (MoS) पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन और MSME ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
- दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा सांसदों से मुलाकात की।
Delhi | Prime Minister Narendra Modis meet at Lok Kalyan Marg with BJP MPs, ahead of cabinet expansion. pic.twitter.com/ukJJQnW1X4
— ANI (@ANI) July 7, 2021
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया।
- सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।
- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल ने भी इस्तीफा दे दिया।
- संजय धोत्रे- केंद्रीय शिक्षा, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कैबिनेट फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया।
- कैबिनेट फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने भी दिया इस्तीफा।
- आज होने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।
- कैबिनेट फेरबदल: श्रम मंत्री संतोष गंगवार का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
Cabinet rejig: Labour minister Santosh Gangwar says he has resigned from Union Cabinet
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2021
- केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पटना में कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, हम वहां भाग लेने जा रहे हैं। NDA की सरकार अखंड रहेगी, हमारी सरकार चल रही है, आगे भी लंबी अवधि तक चलती रहेगी।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 6 बजे होगा।
- दिल्ली | गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मीनाक्षी लेखी, सर्बानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रूपाला, निसिथ प्रमाणिक, आरसीपी सिंह, पशुपति पारस, केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले 7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद हैं।
Delhi | Home Minister Amit Shah, BJP President JP Nadda, Meenakshi Lekhi, Sarbananda Sonowal, Purshottam Rupala, Nisith Pramanik, RCP Singh, Pashupati Paras, present at 7, Lok Kalyan Marg, ahead of Union Cabinet reshuffle pic.twitter.com/HXMxMRz6Lo
— ANI (@ANI) July 7, 2021
- मध्य प्रदेश के गुना से BJP सांसद कृष्णपाल यादव ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और हमारे जितने भी सहयोगी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे सभी को शुभकामनाएं। वे भी BJP के अभिन्न अंग और कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो भी दायित्व जिस भी कार्यकर्ता को देती है, वो उसका ठीक से निर्वहन करता है।
- वर्तमान में 7 लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद हैं ये मंत्री
- सुनीता दुग्गल
- बीएल वर्मा
- भूपेंद्र यादव
-अनुराग ठाकुर
-अनुप्रिया पटेल
-मेनाक्षी लेखी
-अजय भट्ट
-शोभा करंदजले
-प्रीतम मुंडे
-शांतनु ठाकुर
-कपिल पाटिलो
- दिल्ली: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल अपने आवास से रवाना हुए।
Delhi: Former Assam CM & BJP leader Sarbananda Sonowal leaves from his residence pic.twitter.com/xJkCjJp126
— ANI (@ANI) July 7, 2021
- दिल्ली: केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने आवास से 7 लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हुए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
