Punjab Election Results 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के शुरुआती रूझान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।
