Congress Foundation Day: RSS के गढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 'हैं तैयार हम' महारैली से फूंकेगी 2024 का चुनावी बिगुल

Congress Foundation Day: नागपुर में रैली के उद्देश्य के सवाल पर एक नेता ने कहा कि इसकी एक वजह है हम बताना चाहते है कि हम आज भी कांग्रेस के आजादी के पहले मूल्यों पर कायम हैं। साथ ही नागपुर में RSS का दफतर भी है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी बताना चाहती है कि जिन मूल्यों पर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उन मूल्यों पर कांग्रेस आगे लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी और जीतने पर देशभर में मूल्यों को आगे बढ़ाएगी

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
Congress Foundation Day: कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली 'हैं तैयार हम' का आयोजन होगा

Congress Foundation Day: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) आज (28 दिसंबर) अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गढ़ महाराष्ट्र के नागपुर शहर में गुरुवार को एक विशाल रैली के जरिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली 'हैं तैयार हम' का आयोजन होगा। नागपुर में रैली के उद्देश्य के सवाल पर एक नेता ने कहा कि इसकी एक वजह है हम बताना चाहते है कि हम आज भी कांग्रेस के आजादी के पहले मूल्यों पर कायम हैं। साथ ही नागपुर में RSS का दफतर भी है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी बताना चाहती है कि जिन मूल्यों पर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उन मूल्यों पर कांग्रेस आगे लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी और जीतने पर देशभर में मूल्यों को आगे बढ़ाएगी।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को रैली स्थल पर एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए कहा, "यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।" उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।

यह रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां RSS का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल 'दीक्षाभूमि' है। दीक्षाभूमि में डॉ. बी आर आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था। नागपुर से कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने पीटीआई से कहा, "'हैं तैयार हम' विषय के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाएगी।"


पार्टी नेताओं के अनुसार, नागपुर के दिघोरी में इस रैली के लिए जोरदार तैयारी की गई है, जहां लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। पटोले ने कहा, "जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया।"

ये भी पढ़ें- Video: पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का दिया न्योता, 2024 चुनाव के लिए दी शुभकामनाएं

विधायक ने दावा किया कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं। उन्होंने कहा, "इन व्यवस्थाओं को बरकरार रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है।" कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा की अत्याचारी और अहंकारी सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेकर बदलाव का संदेश दिया जाएगा।"

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Dec 28, 2023 11:22 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।